SC-ST-OBS-Ekta-Manch

SC ST OBC EKTA MANCH

अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करता है ..... सांसद

अंबेडकरनगर। स्थानीय सांसद लालजी वर्मा ने शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को प्रातः महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में सरदार पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर और फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर सभी भाग ले रही टीमों के कप्तान उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच में एनटीपीसी बनाम स्काई बैरियर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनटीपीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार 264 रन बनाए। जवाब में स्काई बैरियर की टीम मात्र 177 रनों पर ऑलआउट हो गई। एनटीपीसी की जीत में श्री शंकर ने नाबाद 96 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजक एससी एसटी ओबीसी एकता मंच के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री राकेश कुमार, महामाया मेडिकल कॉलेज के डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार यादव, प्रोफेसर अमित कुमार पटेल स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अमोद कुमार तथा टांडा ब्लॉक प्रमुख श्री सुरजीत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। लालजी वर्मा ने युवाओं को खेल की ओर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करता है। इस टूर्नामेंट के प्रमुख प्रायोजक एनटीपीसी, पावर ग्रिड, पीएफसी, एनएचपीसी, एसजेवीएन एवं एनसीएल हैं।