SC-ST-OBS-Ekta-Manch

SC ST OBC EKTA MANCH

क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

अंबेडकरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच आज सोमवार 27 अप्रैल 2026 को प्रातः महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज ग्राउंड, सद्दरपुर (टांडा) में खेला गया। रीकू-11 बनाम एनटीपीसी के बीच हुए मुकाबले में टॉस मास्टर आदित्य पटेल एवं ब्लॉक प्रमुख श्री सुरजीत वर्मा ने कराया। टॉस जीतकर रीकू-11 ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। एनटीपीसी की टीम मात्र 15.5 ओवर में 184 रनों पर ऑल आउट हो गई। शानदार गेंदबाजी के लिए फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 2 ओवर मेडन फेंकते हुए मात्र 12 रन देकर 4 विकेट झटके। मैन ऑफ द सीरीज अतुल यादव रहे, जिन्होंने तीन मैचों में 115 रन बनाए और 4 विकेट भी हासिल किए। बेस्ट बॉलर बब्बी ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट चटकाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री लालजी वर्मा जी ने विजेता टीम रीकू-11 को ट्रॉफी एवं 51 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मा. विधायक श्री त्रिभुवन दत्त जी, आयोजक श्री राकेश कुमार (प्रबंध न्यासी, एससी एसटी ओबीसी एकता मंच), ब्लॉक प्रमुख श्री सुरजीत वर्मा, संयोजक आमोद वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री लालजी वर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों की इस जोशपूर्ण भागीदारी से जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं में एकता, भाईचारा और अनुशासन बढ़ाने के लिए ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। श्री वर्मा जी ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस टूर्नामेंट के प्रायोजक एनटीपीसी, पावर ग्रिड, पीएफसी, एनएचपीसी, एसजेवीएन एवं एनसीएल जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थाओं का आयोजकों ने विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस आयोजन ने जिले के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया